uppcs geography mains pyq in hindi

uppcs geography mains pyq in hindi

प्रश्न 1: भारत के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

भारत की लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर पूर्व से पश्चिम की अपेक्षा अधिक है.

82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक याम्योत्तर माना गया है.

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों (टिप्पणी: उत्तर-दक्षिण लंबाई 3,214 किमी तथा पूर्व-पश्चिम चौड़ाई 2,933 किमी है।)

प्रश्न 2: भारत में पर्वतों के अवस्थान पर विचार करते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा एक दक्षिण से उत्तर की ओर सही अनुक्रम है?

(a) डोइडाबेट्टा, कैलाश, धौलागिरि, विंध्याचल

(b) डोइडाबेट्टा, विंध्याचल, धौलागिरि, कैलाश

(c) धौलागिरि, कैलाश, डोइडाबेट्टा, विंध्याचल

(d) धौलागिरि, विंध्याचल, डोइडाबेट्टा, कैलाश

उत्तर: (b) डोइडाबेट्टा, विंध्याचल, धौलागिरि, कैलाश

प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

(a) शिलोंग पठार भारत के प्रायद्वीपीय पठार का पुरांतःशायी है.

(b) अरावली पर्वत भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है.

(c) विंध्य वलन पर्वत के उदाहरण हैं.

(d) राजमहल उच्चभूमि लावा निक्षेपों से संघटित हैं.

उत्तर: (c) विंध्य वलन पर्वत के उदाहरण हैं. (टिप्पणी: विंध्याचल ब्लॉक/अवशिष्ट पर्वत श्रेणी का उदाहरण है, वलित पर्वत का नहीं।)

प्रश्न 4: पूर्वी घाट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

अनाईमुडी पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है.

गोदावरी, महानदी और कृष्णा जैसी नदियाँ पूर्वी घाट से होकर ही बहती हैं.

पश्चिमी घाट की तुलना में पूर्वी घाट नवीन पर्वत श्रेणी है, जो असंतत पहाड़ियों की श्रेणी है.

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) 1, 2 और 3

(d) केवल 2 और 3

उत्तर: (b) केवल 2 (टिप्पणी: अनाईमुडी पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटी है।)

प्रश्न 5: नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये-

सोन नदी गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है.

महानंदा गंगा की एक महत्त्वपूर्ण सहायक नदी है, जो पश्चिम बंगाल में गंगा के बाएँ तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है.

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b) केवल 2 (टिप्पणी: यमुना नदी गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है, सोन नहीं।)

प्रश्न 6: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

कोसी एक पूर्ववर्ती नदी है.

पूर्ववर्ती नदी ऐसी नदी होती है जो चट्टानी स्थलाकृति में परिवर्तन के बावजूद अपने मूल प्रवाह मार्ग और स्वरूप को बनाए रखती है.

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

प्रश्न 7: निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

भारत की जलवायु में उष्ण कटिबंधीय एवं शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों जलवायु की विशेषताएँ उपस्थित हैं.

भारत में कर्क रेखा के उत्तरी भाग में कम दैनिक एवं वार्षिक तापांतर पाया जाता है.

भारत के दक्षिणी भाग में उच्च दैनिक तथा वार्षिक तापांतर के साथ विषम जलवायु पाई जाती है.

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1 और 3

उत्तर: (a) केवल 1 (टिप्पणी: उत्तर भारत में अधिक तापांतर एवं महाद्वीपीय जलवायु होती है, जबकि दक्षिण भारत में समकारी/कम तापांतर पाया जाता है।)

प्रश्न 8: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

फेरो-मैग्नीशियम पदार्थों से समृद्ध चट्टानों का अपक्षय लाल रंग की मृदा में वृद्धि करता है.

समान जलवायु दशाओं में मूल पदार्थ के दो भिन्न प्रकार समान प्रकार की मृदा उत्पन्न कर सकते हैं.

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

प्रश्न 9: भारत में प्राकृतिक वनस्पति से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

(a) साल आर्द्र पर्णपाती वनों में पाया जाता है.

(b) केजुएरिना (Casuarina) मुख्यतः तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में पाया जाता है.

(c) देवदार शंकुधारी वृक्षों की एक प्रजाति है.

(d) शोला वन मुख्यतः हिमालय के ऊपरी भागों में पाए जाते हैं.

उत्तर: (d) शोला वन मुख्यतः हिमालय के ऊपरी भागों में पाए जाते हैं. (टिप्पणी: शोला वन दक्षिण भारत के नीलगिरि, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर पाए जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय वन हैं।)

प्रश्न 10: उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में चीनी उत्पादन में तीव्र वृद्धि के लिये निम्नलिखित में से कौन-से कारक उत्तरदायी हैं?

समुद्र से निकटता

काली मृदा

परिवहन की उत्तम व्यवस्था

गन्ने से चीनी प्राप्ति की उच्च दर

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1, 3 और 4

(c) केवल 1, 2 और 3

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 11: निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये-
लौह-अयस्क खान — राज्य

बोनाई — झारखंड

नेतरलिम — गोवा

गुआ — ओडिशा

चंद्रपुर — महाराष्ट्र

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1, 2 और 3

(c) केवल 2 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (c) केवल 2 और 4 (टिप्पणी: बोनाई ओडिशा में है और गुआ झारखंड में स्थित है।)

प्रश्न 12: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

मुंबई भारत के पश्चिमी तट का सबसे बड़ा तथा सबसे महत्त्वपूर्ण बंदरगाह है.

कांडला बंदरगाह, कांडला क्रीक में स्थित एक कृत्रिम बंदरगाह है.

पारादीप ओडिशा के तट पर स्थित देश का सर्वाधिक गहरा बंदरगाह है.

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (a) केवल 1 (टिप्पणी: कांडला एक प्राकृतिक ज्वारीय बंदरगाह है तथा भारत का सबसे गहरा प्राकृतिक बंदरगाह विशाखापत्तनम / कृष्णपटनम है।)

प्रश्न 13: निम्नलिखित जनजातियों में से कौन-सी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों की मूल निवासी नहीं है?

(a) हालचू

(b) रंगमा

(c) औंजे

(d) शोंपेन

उत्तर: (b) रंगमा (टिप्पणी: रंगमा नगालैंड और असम की जनजाति है।)

प्रश्न 14: कथन (A): महाराष्ट्र के कोयना क्षेत्र के निकट भविष्य में अधिक भूकंप प्रभावित होने की संभावना है।

कारण (R): कोयना बांध एक पुराने भ्रंश-तल पर अवस्थित है जो कोयना जलाशय में जल-स्तर के परिवर्तन के साथ अधिक सक्रिय हो सकता है।

(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है.

(b) A तथा R दोनों सही हैं परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है.

(c) A सही है परंतु R गलत है.

(d) A गलत है परंतु R सही है.

उत्तर: (a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है.

प्रश्न 15: कथन (A): पिछले दो दशकों में उत्तर भारतीय मैदानों में बाढ़ की बारंबारता (Frequency of Flood) बढ़ गई है।

कारण (R): गाद के निक्षेपण (Deposition of Silt) के कारण नदी घाटियों की गहराई में कमी हो गई है।

(a) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है.

(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है.

(c) A सही है परंतु R गलत है.

(d) A गलत है परंतु R सही है.

उत्तर: (a) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है.

प्रश्न 16: ‘संभा्यवाद’ सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

(a) फ्रेडरिक रेटजेल

(b) जी. टेलर

(c) न्यूटन

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (d) इनमें से कोई नहीं (टिप्पणी: संभा्यवाद/Possibilism अवधारणा के प्रतिपादक विडाल डी ला ब्लाश और लुसिएन फेब्रे थे।)

प्रश्न 17: ‘कॉसमॉस’ किसकी प्रसिद्ध कृति है?

(a) अलबरूनी

(b) टॉलेमी

(c) हंबोलट

(d) होमर

उत्तर: (c) हंबोलट

प्रश्न 18: अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि-समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?

(a) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन

(b) पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्तीय रीति से परिक्रमण

(c) स्थान की अक्षांशीय स्थिति

(d) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिक्रमण

उत्तर: (d) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिक्रमण (टिप्पणी: पृथ्वी का झुका हुआ अक्ष और सूर्य की परिक्रमा ही दिन-रात की अवधि में बदलाव लाती है।)

प्रश्न 19: दक्षिणी गोलार्ध में हवा का बायीं ओर विक्षेपित होने का क्या कारण है? (UPPCS, 2023)

(a) दबाव

(b) तापमान

(c) कोरिऑलिस बल

(d) चुंबकीय क्षेत्र

उत्तर: (c) कोरिऑलिस बल

प्रश्न 20: सागरीय अधस्तल विस्तार सिद्धांत की व्याख्या करते हुए हेस ने निम्न में से किस अवधारणा पर विचार नहीं किया?

(a) मध्य-महासागरीय कटकों के साथ ज्वालामुखी क्रियाएँ

(b) महासागरीय नितल की चट्टानों में सामान्य व उत्क्रमण चुंबकत्व क्षेत्र की पट्टियों का होना

(c) विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण

(d) महासागरीय तल की चट्टानों की आयु

उत्तर: (c) विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण (टिप्पणी: जीवाश्मों का वितरण वेगनर के ‘महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत’ का आधार था।)

प्रश्न 21: पोलर फ्लीइंग बल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(a) पृथ्वी का परिक्रमण

(b) पृथ्वी का घूर्णन

(c) पृथ्वी का परिभ्रमण

(d) इनमें से सभी

उत्तर: (b) पृथ्वी का घूर्णन

प्रश्न 22: एक संकरी, गहरी तथा तीव्र ढाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?

(a) खड्ड

(b) कैनियन

(c) रिफ्ट घाटी

(d) इनमें से सभी

उत्तर: (b) कैनियन (टिप्पणी: गॉर्ज/कैनियन संकरी एवं गहरी घाटियाँ होती हैं।)

प्रश्न 23: पानी के समांतर पर्वत श्रृंखलाओं के डूबने से जो समुद्र तट बनता है उसे कहते हैं-

(a) डालमेशियन

(b) फियोर्ड तट

(c) रिया

(d) अधः कार्तित तट

उत्तर: (a) डालमेशियन

प्रश्न 24: इंसेलबर्ग का निर्माण किस प्रक्रम द्वारा किया जाता है-

(a) हिमानी

(b) नदी

(c) पवन

(d) भूमिगत जल

उत्तर: (c) पवन

प्रश्न 25: निम्नलिखित में से किस चट्टान में कोयला एवं पेट्रोलियम पाया जाता है?

(a) ग्रेनाइट

(b) आग्नेय

(c) कायांतरित या परिवर्तित

(d) परतदार या अवसादी

उत्तर: (d) परतदार या अवसादी

प्रश्न 26: निम्नलिखित में से कौन ‘समूह’ से संबंधित नहीं है?

(a) नीस

(b) बालुका पत्थर

(c) चूना पत्थर

(d) शेल

उत्तर: (a) नीस (टिप्पणी: नीस कायांतरित चट्टान है, जबकि अन्य तीनों अवसादी/परतदार चट्टानें हैं।)

प्रश्न 27: कायांतरित चट्टानों की उत्पत्ति…….चट्टानों से होती है-

(a) आग्नेय

(b) तलछटी

(c) आग्नेय तथा तलछटी दोनों

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) आग्नेय तथा तलछटी दोनों

प्रश्न 28: निम्न में से कौन-सा कायांतरित चट्टानों का उदाहरण नहीं है?

(a) संगमरमर

(b) क्वार्ट्ज़ाइट

(c) स्लेट

(d) ग्रेनाइट

उत्तर: (d) ग्रेनाइट (टिप्पणी: ग्रेनाइट एक आग्नेय चट्टान है।)

प्रश्न 29: परतदार चट्टानों के विषय में दिये गए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

परतदार चट्टानें पृथ्वी की सतह पर जलीय तंत्र द्वारा निर्मित होती हैं.

परतदार चट्टानों के निर्माण में पूर्ण-विद्यमान चट्टानों का क्षरण सम्मिलित होता है.

परतदार चट्टानों में जीवाश्म होते हैं.

परतदार चट्टानें विशिष्ट रूप से परतों में पाई जाती हैं.

(a) 1 और 2

(b) 1 और 4

(c) 2, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 30: आग्नेय चट्टानों के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) उनमें पुराजीवाश्म बहुत कम होते हैं.

(b) वे जल के लिये सरंध्र होती हैं.

(c) वे क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों ही होती हैं.

(d) इन चट्टानों में सिलिका नहीं होता है.

उत्तर: (c) वे क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों ही होती हैं.

प्रश्न 31: अवसादी शैलों के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) ये वे शैलें हैं जिनकी संरचना ताप तथा दाब पर निर्भर करती हैं.

(b) ये शैलें क्रिस्टलीय हैं.

(c) ये शैलें स्तरों में निक्षेपित हैं.

(d) ये शैलें जल में नहीं निर्मित हो सकती हैं.

उत्तर: (c) ये शैलें स्तरों में निक्षेपित हैं.

प्रश्न 32: भू-पृष्ठ की बनावट में अवसादी शैलों का योगदान है-

(a) 8%

(b) 5%

(c) 10%

(d) 15%

उत्तर: (b) 5% (टिप्पणी: भूपर्पटी के आयतन/बनावट में अवसादी शैलों का हिस्सा लगभग 5% है, हालाँकि वे सतह के 75% क्षेत्रफल को ढकती हैं।)

Samvidhan top upsc mock test in hindi with answers

Leave a Comment