Samvidhan top upsc mock test in hindi with answers

Samvidhan top upsc mock test in hindi with answers

मेरे प्रिय दोस्तो  क्या आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं? हमारी वेबसाइट पर आपको मिलेंगे भारतीय संविधान के सबसे बेहतरीन और चुनिंदा मॉक टेस्ट, वो भी विस्तृत उत्तरों के साथ पूर्णतः हिंदी में। इन सवालों को वास्तविक परीक्षा के स्तर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपनी पॉलिटी (Polity) की तैयारी को परखें, अपनी कमियों को पहचानें और सफलता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं। Samvidhan top upsc mock test in hindi with answers

‘भारत के गवर्नर जनरल’ के पद की व्यवस्था का प्रावधान सर्वप्रथम —- द्वारा किया गया था?

(a) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773

(b) चार्टर एक्ट, 1833

(c) चार्टर एक्ट, 1853

(d) 1858 के एक्ट

उत्तर: (a) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773 (टिप्पणी: बंगाल के गवर्नर को गवर्नर-जनरल बनाया गया, बाद में 1833 एक्ट से इसे पूरे ‘भारत का गवर्नर जनरल’ पदनाम मिला।)

1947 में बने नेहरू की सरकार के कानून मंत्री थे—

(a) मोहम्मद अली जिन्ना

(b) बलदेव सिंह

(c) लियाकत अली खान

(d) बी.आर. अम्बेडकर

उत्तर: (d) बी.आर. अम्बेडकर

निम्न में किस कानून द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी से सत्ता ब्रिटिश साम्राज्य को हस्तांतरित कर दी गई?

(a) भारत सरकार अधिनियम, 1858

(b) भारत सरकार अधिनियम, 1861

(c) रॉयल टाइटिल्स एक्ट, 1876

(d) इंडियन काउन्सिल एक्ट, 1892

उत्तर: (a) भारत सरकार अधिनियम, 1858

भारत में प्रतिनिधि सरकार की नींव किस अधिनियम द्वारा पड़ी—

(a) भारत परिषद अधिनियम, 1892

(b) भारत सरकार अधिनियम, 1935

(c) भारत परिषद अधिनियम, 1861

(d) सुधार अधिनियम, 1909

उत्तर: (c) भारत परिषद अधिनियम, 1861

सन् 1909 के एक्ट को दूसरे नाम से पुकारा जाता है?

(a) राज्य सभा सुधार बिल

(b) मोर्ले-मिंटो सुधार

(c) होमसूल बिल

(d) मोन्टेग्यू बिल

उत्तर: (b) मोर्ले-मिंटो सुधार

भारत में पहली बार साम्प्रदायिक निर्वाचन प्रणाली कब आरंभ हुई?

(a) 1861 में

(b) 1892 में

(c) 1909 में

(d) 1911 में

उत्तर: (c) 1909 में

भारत सरकार अधिनियम 1919 निम्न में से किस पर आधारित है?

(a) मार्ले मिन्टो सुधार

(b) मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट

(c) रैम्जे मैकडोनाल्ड अवार्ड

(d) नेहरू रिपोर्ट

उत्तर: (b) मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट

द्वैध शासन प्रणाली प्रांतों में लागू की गई थी—

(a) 1909 के अधिनियम द्वारा

(b) 1919 के अधिनियम द्वारा

(c) 1935 के अधिनियम द्वारा

(d) 1892 के अधिनियम द्वारा

उत्तर: (b) 1919 के अधिनियम द्वारा

भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने—

(a) भारतीय एकात्मक व्यवस्था प्रदान की

(b) काउण्ट्स्यात्मक व्यवस्था प्रदान की

(c) राज्यपाल की शक्तियों की व्यवस्था की

(d) भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रबंधन किया

उत्तर: (d) भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रबंधन किया

प्रांतीय स्वायत्तता का प्रावधान निम्न में से किसके अंतर्गत किया गया?

(a) 1935 का भारत सरकार अधिनियम

(b) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम

(c) मार्ले-मिंटो सुधार

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) 1935 का भारत सरकार अधिनियम

निम्नांकित में से किस एक अधिनियम में सिख, यूरोपियन और भारतीय क्रिश्चियनों के लिए सांप्रदायिक निर्वाचन शामिल है?

(a) 1833 का चार्टर एक्ट

(b) 1909 का मार्ले-मिंटो सुधार एक्ट

(c) 1919 का भारत शासन अधिनियम

(d) 1935 का भारत शासन अधिनियम

उत्तर: (c) 1919 का भारत शासन अधिनियम

किस अधिनियम के द्वारा भारत में संघीय न्यायालय स्थापित किया गया था?

(a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892

(b) मोर्ले-मिंटो सुधार अधिनियम, 1909

(c) भारत शासन अधिनियम, 1919

(d) भारत शासन अधिनियम, 1935

उत्तर: (d) भारत शासन अधिनियम, 1935

भारत का संघीय न्यायालय स्थापित किया गया—

(a) 1947

(b) 1946

(c) 1935

(d) 1937

उत्तर: (d) 1937 (टिप्पणी: 1935 अधिनियम के तहत 1 अक्टूबर 1937 को स्थापना हुई)

साइमन कमीशन की नियुक्ति का एक कारण नहीं बताया जाता, वह है—

(a) ब्रिटेन में आम चुनाव

(b) गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन आरम्भ करने की धमकी

(c) स्वराज दल को कमजोर करना

(d) राष्ट्रवाद को कमजोर करना

उत्तर: (b) गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन आरम्भ करने की धमकी

नेहरू समिति रिपोर्ट में निम्नलिखित में से कौन सी एक संतुति नहीं की गयी थी?

(a) भारत अन्य dominions की तरह मान जाना चाहिए

(b) केन्द्र में मुस्लिमों के लिए सीटें आरक्षित नहीं होंगी

(c) संसद द्विसदनात्मक हो

(d) सिंध एक मुस्लिम बहुल प्रांत होगा

उत्तर: (b) केन्द्र में मुस्लिमों के लिए सीटें आरक्षित नहीं होंगी

निम्नलिखित में से कौन-सा एक नेहरू समिति रिपोर्ट, 1928 के स्रोतों से भारत के संविधान में समाविष्ट किया गया था?

(a) संघीय शासन

(b) निदेशक सिद्धान्त

(c) मौलिक अधिकार

(d) मौलिक कर्तव्य

उत्तर: (c) मौलिक अधिकार

निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(a) मूल अधिकारों को भारतीय संविधान में सम्मिलित करने के लिए 1928 की नेहरू रिपोर्ट ने समर्थन किया था।

(b) 1935 के भारत सरकार अधिनियम में मूल अधिकारों का उल्लेख था।

(c) 1940 के अगस्त प्रस्ताव में मूल अधिकार सम्मिलित थे।

(d) 1942 के क्रिप्स मिशन में मूल अधिकारों का उल्लेख था।

उत्तर: (a) मूल अधिकारों को भारतीय संविधान में सम्मिलित करने के लिए 1928 की नेहरू रिपोर्ट ने समर्थन किया था।

कैबिनेट मिशन भारत कब आया?

(a) 20 अप्रैल, 1945

(b) 24 मार्च, 1946

(c) 26 मार्च, 1946

(d) उपरोक्त में कोई नहीं

उत्तर: (b) 24 मार्च, 1946

निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?

(a) लॉर्ड वेवेल

(b) ए. वी. एलेक्जेंडर

(c) पैथिक लॉरेन्स

(d) सर स्टेफोर्ड क्रिप्स

उत्तर: (a) लॉर्ड वेवेल

निम्नलिखित में से किस एक ने संतृप्त किया कि समस्त अपशिष्ट शक्तियाँ प्रांतों में निहित होनी चाहिए?

(a) कैबिनेट मिशन

(b) क्रिप्स मिशन

(c) गांधी-इरविन समझौता

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) कैबिनेट मिशन

कौन-सी योजना के प्रस्ताव से संविधान-सभा की स्थापना हुई?

(a) क्रिप्स मिशन प्लान

(b) कैबिनेट मिशन प्लान/मंत्रिमंडल मिशन

(c) माउंट बेटेन प्लान

(d) इसमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) कैबिनेट मिशन प्लान/मंत्रिमंडल मिशन

केन्द्र में अंतरिम सरकार की स्थापना हुई थी-

(a) क्रिप्स मिशन के आने के पहले

(b) क्रिप्स मिशन के आने के बाद

(c) कैबिनेट मिशन के आने के बाद

(d) माउंट बेटेन की योजना के पेश करने के बाद

उत्तर: (c) कैबिनेट मिशन के आने के बाद

भारत में प्रथम अंतरिम सरकार की घोषणा कब की गई थी?

(a) 23 अगस्त, 1946

(b) 24 अगस्त, 1946

(c) 25 अगस्त, 1946

(d) 26 अगस्त, 1946

उत्तर: (b) 24 अगस्त, 1946

1946 में भारत में अंतरिम सरकार का मुखिया कौन था?

(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(b) महात्मा गाँधी

(c) सी. राजगोपालाचारी

(d) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर: (d) जवाहरलाल नेहरू

निम्नलिखित में से किस कांग्रेस सदस्य ने माउंटबेटन योजना को अस्वीकार किया?

(a) जे. बी. कृपलानी

(b) जी. बी. पंत

(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद

(d) सरदार पटेल

उत्तर: (c) मौलाना अबुल कलाम आजाद

दी इंडियन इंडिपेंडेंस बिल, जिसका लक्ष्य भारत तथा पाकिस्तान के बीच ब्रिटिश इंडिया का विभाजन करना था, को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया था—

(a) जुलाई 2, 1947 को

(b) जुलाई 4, 1947 को

(c) जुलाई 8, 1947 को

(d) अगस्त, 10, 1947 को

उत्तर: (b) जुलाई 4, 1947 को

कथन (A)— भारतीय स्वायत्तता अधिनियम, 1947 ने भारत में ब्रिटिश शासन का अंत किया।

कारण (R)— भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 ने भारत के लिए एक नए विस्तृत संविधान की व्यवस्था की।

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) करता है।

(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं करता।

(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।

(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर: (c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।

30. भारतीय संविधान का निर्माण निम्नलिखित में से किसने किया था?

(a) संसद ने

(b) संविधान सभा ने

(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने

(d) भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने

उत्तर: (b) संविधान सभा ने

‘भारतीय संविधान सभा’ का स्थापना वर्ष है—

(a) 1946

(b) 1947

(c) 1948

(d) 1949

उत्तर: (a) 1946

संविधान सभा के अस्थिर (अस्थायी) अध्यक्ष कौन थे?

(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(b) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

(c) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा

(d) महात्मा गाँधी

उत्तर: (c) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा

UPPCS Super 30 Mock Test 2026-2027

2 thoughts on “Samvidhan top upsc mock test in hindi with answers”

Leave a Comment