UPPCS Super 30 Mock Test 2026-2027

UPPCS Super 30 Mock Test 2026-2027

प्रिय दोस्त  क्या आप UPPCS (Uttar Pradesh Public Service Commission) Exam 2026-2027 को पहले प्रयास में क्रैक करने का लक्ष्य बना रहे हैं? यूपीपीएससी की बदलती परीक्षा प्रणाली और कठिन प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करने के लिए पेश है — UPPCS Super 30 Mock Test Series।

यह टेस्ट सीरीज विशेष रूप से उन 30 सबसे महत्वपूर्ण और उच्च-संभावित (High-Yield) टेस्ट्स का संग्रह है, जो आपको वास्तविक परीक्षा जैसी सटीक तैयारी, बेहतर टाइम-मैनेजमेंट और ऑल इंडिया/स्टेट रैंकिंग का विश्लेषण प्रदान करते हैं।

प्रमुख विशेषताएँ (Key Features):30 उच्च-स्तरीय मॉक टेस्ट (30 Comprehensive Mock Tests):15 सेक्शनल टेस्ट: इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर आधारित। 5 UP-Special & Current Affairs Test: उत्तर प्रदेश विशेष GK और पिछले 1 साल के करंट अफेयर्स पर विशेष फोकस।

10 फुल-लेंथ मॉक टेस्ट (FLT): GS Paper-1 और CSAT के नवीनतम ट्रेंड पर आधारित पूर्ण टेस्ट।

1.भारतीय संसद के संदर्भ में, मावलंकर नियम संबंधित है:

(a) सदन की गणपूर्ति से

(b) संसद सदस्यों की निरर्हता से

(c) विपक्ष के नेता के चयन से

(d) संसदीय कार्यवाही की व्यवस्था से

2.कांग्रेस द्वारा अपने फैजपुर अधिवेशन में अपनाए गए कृषि कार्यक्रम की माँगें निम्नलिखित में से कौन-सी थीं?

1.भू-राजस्व और लगान में 50 प्रतिशत की कमी

2.किसान संघों को मान्यता

3.काश्तकारों के लिए भूमि पर अधिकार की सुरक्षा

4.खेतिहर मजदूरों के लिए जीवन-निर्वाह योग्य मजदूरी

      नीचे दिए गए कोड में से सही उत्तर चुनिए।

(a) 1, 2, 3 और 4

(b) केवल 1 और 4

(c) केवल 2, 3 और 4

(d) केवल 2 और 3

3.भारतीय संविधान का अनुच्छेद 261 सार्वजनिक कार्यों और न्यायिक कार्यवाहियों के संबंध में पूर्ण विश्वास एवं मान्यता की व्याख्या करता है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1.भारत के संपूर्ण राज्यक्षेत्र में सर्वत्र, केवल संघ के सार्वजनिक कार्यों एवं अभिलेखों को पूर्ण विश्वास और मान्यता प्रदान की जाएगी, न कि राज्यों को।

2.भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में सिविल न्यायालयों द्वारा दिए अंतिम निर्णयों या आदेशों का उस राज्य क्षेत्र के भीतर कहीं भी विधि के अनुसार निष्पादन किया जा सकेगा।

कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

4.अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.यह अटलांटिक महासागर में समुद्री धाराओं की एक प्रणाली है जिसमें गर्म सतही जल का उत्तर की ओर प्रवाह और ठंडे गहरे जल का दक्षिण की ओर प्रवाह शामिल है।

2.AMOC के कमजोर होने से यूरोप में सर्दियाँ अधिक गर्म हो सकती हैं, जिसका कारण ठंडे जल के प्रवाह में कमी है।

3.बर्फ के पिघलने से आने वाला मीठा जल संभावित रूप से AMOC को कमजोर कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

  1. भारत के संविधान का अनुच्छेद 350-B, भारत में निम्नलिखित में से किस संस्था की स्थापना का प्रावधान करता है?

(a) संघ लोक सेवा आयोग

(b) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग

(c) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

(d) भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी

  1. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1.इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग

2.अखिल भारतीय किसान सभा

3.राष्ट्रीय योजना समिति

4.जवाहरलाल नेहरू इनमें से किससे जुड़े थे?

(a) 1, 2 और 3

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 2

(d) केवल 1 और 3

  1. दिल्ली सल्तनत के प्रशासन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

अधिकारी — कार्य

1.बरीद — गुप्तचर

2.शहना — बाज़ार नियंत्रण

3.मुकद्दम — न्याय विभाग का प्रमुख

     उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) 1, 2 और 3

(d) केवल 1 और 3

  1. भारत के संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-सा प्रावधान ऑस्ट्रेलियाई संविधान से लिया गया था?

(a) विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया

(b) राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन

(c) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक

(d) ‘फर्स्ट पास्ट द पोस्ट’ प्रणाली

9.नैनो फर्टिलाइज़र के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

1.नैनो फर्टिलाइज़र ऐसे पोषक तत्व हैं जो नैनोमटेरियल के अंदर बंद या कोट किए हुए होते हैं।

2.यह नियंत्रित तरीके से रिलीज़ होने और उसके बाद मिट्टी में धीरे-धीरे फैलने में मदद करता है।

3.इसे इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) ने विकसित किया था।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) तीनों

(d) कोई नहीं

  1. इस नृत्य शैली की शुरुआत 15वीं शताब्दी ई. में महान वैष्णव संत शंकरदेव ने वैष्णव धर्म के प्रचार-प्रसार के एक सशक्त माध्यम के रूप में की थी। शंकरदेव ने विभिन्न ग्रंथों और स्थानीय लोक नृत्यों के अलग-अलग तत्वों को अपने अनूठे दृष्टिकोण के साथ मिलाकर इस नृत्य शैली को प्रस्तुत किया। नव वैष्णव आंदोलन से पहले इस क्षेत्र में दो नृत्य शैलियाँ प्रचलित थीं – जैसे ओजापाली और देवदासी – जिनमें कई शास्त्रीय तत्व मौजूद थे।

उपर्युक्त गद्यांश में निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य का उल्लेख किया गया है?

(a) ओडिसी

(b) सत्रिया

(c) कथकली

(d) मोहिनीअट्टम

  1. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प तड़ित् झंझावात (thunderstorms) के दौरान पौधों के सिरों पर देखी जाने वाली “कोरोना (Coronae)” घटना का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

(a) मजबूत विद्युत क्षेत्रों के कारण नुकीली वस्तुओं के आसपास वायु के आयनीकरण से होने वाला चमकदार विसर्जन।

(b) ओलावृष्टि के प्रभाव के कारण पौधों की सतह पर बनने वाले गोलाकार निशान

(c) पत्तियों के सिरों पर जमा पानी की बूंदों द्वारा सूर्य के प्रकाश का परावर्तन

(d) उच्च आर्द्रता के दौरान पौधों द्वारा जैव-दीप्तिमान रसायनों का उत्सर्जन

  1. खंभात की खाड़ी में गिरने वाली निम्नलिखित नदियों को उनके जलग्रहण क्षेत्र के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

1.नर्मदा                              2.तापी

3.साबरमती                    4.माही

     नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 3-4-2-1

(b) 4-3-2-1

(c) 3-4-1-2

(d) 4-3-1-2

  1. निम्नलिखित में से किसने 19वीं सदी में ‘स्त्री-पुरुष तुलना’ नामक पुस्तक प्रकाशित की, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के बीच सामाजिक अंतरों की आलोचना की गई थी?

(a) पंडिता रमाबाई

(b) ताराबाई शिंदे

(c) ज्योतिराव फुले

(d) गज़ा गम्मोहत राय

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन I: समुद्र के पानी से नमक प्राप्त करने के लिए वाष्पीकरण का उपयोग किया जाता है।

कथन II: समुद्र के पानी में घुले हुए लवणों की तुलना में पानी का क्वथनांक कम होता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।

(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, लेकिन कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है।

(c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

(d) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।

  1. भारत के मध्ययुगीन इतिहास के संदर्भ में ‘मलफुजात’, ‘तजकिरा’ और ‘मक्तूब’ शब्द किसे संदर्भित करते हैं?

(a) सूफी आंदोलन से संबंधित साहित्यिक ग्रंथों को

(b) सल्तनत काल के दौरान प्रवर्धित स्थापत्य शैली को

(c) मुग़ल काल के दौरान भूमि माप की इकाइयों को

(d) पश्चिमी भारत के संगीत घरानों को

  1. ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में ‘महालवाड़ी बंदोबस्त’ से निम्नलिखित में से कौन संबंधित थे?

1.होल्ट मैकेंजी

2.आर.एम. बर्ड

3.एलेक्जेंडर रीड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

  1. प्राचीन भारतीय साहित्य के संदर्भ में, ‘अवदान’ किसका हिस्सा है?

(a) जैन साहित्य

(b) वैदिक साहित्य

(c) बौद्ध साहित्य

(d) संगम साहित्य

  1. भारत की तटीय सुरक्षा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.भारतीय तटरक्षक आधार रेखा से केवल 12 समुद्री मील तक तटीय सुरक्षा के लिए समग्र जिम्मेदारी निभाता है।

2.भारतीय तटरक्षक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

  1. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है।

2.इनमें झाड़ियों की सुविकसित परत पाई जाती है।

3.भारी निशांचंलन के कारण इनकी मृदा आमतौर पर कम उपजाऊ होती है।

      उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

  1. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित है/हैं?

1.जोखिम पूंजी निधि

2.निधि कंपनियां

3.मर्चेंट बैंकिंग कंपनियां

4.आवास वित्त कंपनियां

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 1, 2 और 4

(c) केवल 4

(d) केवल 2 और 3

  1. उत्तर-पश्चिमी यूरोप के क्षेत्र, न्यूजीलैंड और कनाडा के क्षेत्र प्रमुख रूप से हैं:

(a) सोना खनन क्षेत्र

(b) बागवानी कृषि क्षेत्र

(c) गहन निर्वाह कृषि क्षेत्र

(d) डेयरी फार्मिंग क्षेत्र

  1. जिनेवा कन्वेंशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.जिनेवा कन्वेंशन को संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुमोदित किया गया है।

  1. ये कन्वेंशन गैर-लड़ाकों और युद्धबंदियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर केंद्रित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) 1, 2 और 3

  1. भारत के सोलहवें वित्त आयोग द्वारा राज्यों के साथ संघ के कर राजस्व को साझा करने के लिए दिए गए हस्तांतरण सूत्र में, जनसांख्यिकीय प्रदर्शन को कितने प्रतिशत भारांश (weightage) दिया गया है?

(a) 12.5%

(b) 15%

(c) 10%

(d) 2.5%

  1. लॉरेन्शियन तुल्य जलवायु के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

(a) इसमें समुद्री और महाद्वीपीय दोनों प्रकार की जलवायु की विशेषताएं पाई जाती हैं।

(b) यहां ठंडी एवं शुष्क शीत ऋतु और गर्म ग्रीष्म ऋतु पाई जाती है।

(c) दक्षिणी गोलार्ध में इस प्रकार की जलवायु नहीं पायी जाती है।

(d) ग्रीष्म ऋतु में अपर्याप्त वर्षा और शुष्क शीत ऋतु के कारण यहां वृक्षों की वृद्धि सीमित होती है।

  1. बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

1.बड़ी बिल्लियों में दहाड़ने की क्षमता एक विशेष हायॉइड संरचना से जुड़ी होती है जो पूरी तरह से अस्थिकृत (Ossified) नहीं होती है।

2.’पैंथेरा’ (Panthera) वंश से संबंधित सभी प्रजातियां वास्तव में दहाड़ने में सक्षम होती हैं।

3.यद्यपि चीता को प्रायः बड़ी बिल्लियों के समूह में रखा जाता है, किंतु वह दहाड़ने में असमर्थ होता है और इसके स्थान पर चहचहाने जैसी ध्वनियां उत्पन्न करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) न तो 1, न ही 2

  1. बोवेनेंको, नॉर्थ डोम, गल्किनीश हैं:

(a) गैस के कुछ वृहत्तम फील्ड वाले क्षेत्र

(b) नृजातीय संघर्ष वाले क्षेत्र

(c) खानाबदोश जनजातियों के पर्यावास

(d) यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

  1. भारत में हाल ही में शुरू की गई कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (CCTS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.यह एक एकीकृत घरेलू ढांचे के तहत अनुपालन-आधारित और स्वैच्छिक, दोनों प्रकार के कार्बन बाजारों का प्रावधान करती है।

2.इस योजना के तहत कार्बन क्रेडिट प्रमाणपत्र केवल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से प्राप्त की गई उत्सर्जन कटौती के लिए ही जारी किए जाते हैं।

3.ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।

  1. ऐसी संस्थाएं, जो उत्सर्जन तीव्रता के लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहती हैं, उन्हें बाजार से कार्बन क्रेडिट प्रमाणपत्र खरीदने की आवश्यकता हो सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1, 3 और 4

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

  1. आयात की सीमांत प्रवृत्ति को सर्वोत्तम रूप से आयात में परिवर्तन के रूप में वर्णित किया जाता है जो निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तन से प्रेरित है:

(a) निर्यात

(b) मुद्रास्फीति की दर

(c) प्रयोज्य आय

(d) अर्थव्यवस्था में बचत दर

  1. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर-जनरल (वायसराय) को आपातकाल के दौरान, जब विधान परिषद सत्र में नहीं होती थी, अध्यादेश जारी करने का अधिकार दिया गया था?

(a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1861

(b) चार्टर अधिनियम, 1833

(c) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892

(d) भारत सरकार अधिनियम, 1919

  1. हाल ही में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए रीसेट (RESET) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है:

(a) ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करना

(b) खेलो इंडिया पहल के तहत प्रशिक्षकों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना

(c) खिलाड़ियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद करियर परिवर्तन और सशक्तिकरण को सुगम बनाना

(d) जमीनी स्तर पर खेल अवसंरचना विकास में लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देना

भारत का नया आर्थिक सर्वेक्षण एवं केंद्रीय बजट: UPSC/PCS के लिए मुख्य बिंदु और परीक्षा उपयोगी विश्लेषण

प्रश्न संख्या सही विकल्प उत्तर
1 (d) संसदीय कार्यवाही की व्यवस्था से
2 (a) 1, 2, 3 और 4
3 (b) केवल 2
4 (a) केवल 1 और 3
5 (d) भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी
6 (a) 1, 2 और 3
7 (a) केवल 1 और 2
8 (c) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
9 (b) केवल दो
10 (b) सत्रिया
11 (a) मजबूत विद्युत क्षेत्रों के कारण नुकीली वस्तुओं के आसपास वायु के आयनीकरण से होने वाला चमकदार विसर्जन।
12 (a) 3-4-2-1
13 (b) ताराबाई शिंदे
14 (c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
15 (a) सूफी आंदोलन से संबंधित साहित्यिक ग्रंथों को
16 (a) केवल 1 और 2
17 (c) बौद्ध साहित्य
18 (d) न तो 1, न ही 2
19 (b) केवल 1 और 2
20 (c) केवल 4
21 (d) डेयरी फार्मिंग क्षेत्र
22 (b) केवल 2
23 (c) 10%
24 (d) ग्रीष्म ऋतु में अपर्याप्त वर्षा और शुष्क शीत ऋतु के कारण यहां वृक्षों की वृद्धि सीमित होती है।
25 (a) केवल 1 और 3
26 (a) गैस के कुछ वृहत्तम फील्ड वाले क्षेत्र
27 (a) केवल 1, 3 और 4
28 (c) प्रयोज्य आय
29 (a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
30 (c) खिलाड़ियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद करियर परिवर्तन और सशक्तिकरण को सुगम बनाना

1 thought on “UPPCS Super 30 Mock Test 2026-2027”

Leave a Comment